बिहार में सुबह सुहावनी

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए हुए हैं। सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह राज्य में मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को उत्तर बिहार में सामान्य जबकि क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है।”

राजधानी पटना के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 27 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सल्सियस, गया का 34.8 डिग्री और पूर्णिया का 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 47.4 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493