प्रदर्शनी मैच में पेस के खिलाफ खेलेंगे भूपति-सानिया

कोलकाता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी टेनिस स्टार महेश भूपति और सानिया मिर्जा 25 नवंबर को यहां होने वाले प्रदर्शनी मिश्रित युगल मुकाबले में लिएंडर पेस के खिलाफ खेलेंगे।

नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में पेस के स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस या फिर स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा के साथ खेलने की उम्मीद है।

डेविस कप टीम के पूर्व कप्तान जयदीप मुखर्जी ने बताया कि भूपति का सानिया के साथ खेलना तय हो गया है लेकिन पेस को अभी हिंगिस और हंतुचोवा में किसी एक का चयन करना है।

इस मैच का आयोजन जयदीप मुखर्जी टेनिस अकादमी और राज्य सरकार के सहयोग से हो रहा है।

मुखर्जी ने कहा कि हंतुचोवा ने इस प्रदर्शनी मैच के लिए खेलने की हामी भर दी है। इस प्रदर्शनी मैच के दौरान भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और युकी भाम्बरी भी मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493