अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट

न्यूयार्क, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों के एक प्रमुख सूचकांक डाऊ जोंस औद्योगिक औसत में 500 अंकों से अधिक गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डाऊ जोंस औद्योगिक औसत 3.58 फीसदी गिरावट के साथ 15,871.28 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 3.94 फीसदी गिरावट के साथ 1,893.21 पर बंद हुआ। नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स 3.82 फीसदी की गिरावट के साथ 4,526.25 पर बंद हुआ।

चीन के शेयर बाजारों सोमवार को गत आठ वर्षो की सर्वाधिसक गिरावट दर्ज की गई। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सोमवार को 8.49 फीसदी गिरावट के साथ 3,209.91 पर बंद हुआ।

यूरोप में सोमवार को स्टॉक्स यूरोप में छह फीसदी से अधिक तथा जर्मनी के डैक्स में चार फीसदी गिरावट रही।

डाऊ, एसएंडपी500 और नैसडैक में गत सप्ताह चार वर्षो की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इन सूचकांकों में पूरे सप्ताह में क्रमश: 5.8 फीसदी, 5.8 फीसदी और 6.8 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493