‘प्रेमम’ के तेलुगू रीमेक में दिख सकती हैं परिणीति

चेन्नई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘प्रेमम’ की तेलुगू रीमेक के लिए बातचीत की जा रही है।

फिल्म निर्देशक चंदू मोंदेती ने आईएएनएस को बताया, “हम परिणीति के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह फराह खान के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, इसलिए उन्हें डेट देने में मुश्किल हो रही है।”

चंदू ने यह भी बताया कि वह दिशा पटानी के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है। इसमें अक्किनेनी नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में होंगे।

उन्होंने बताया, रिमेक में अनुपमा अपनी भूमिका दोबारा निभा सकती हैं। हम उनसे भी बातचीत कर रहे हैं।

‘प्रेमम’ मलयालम उद्योग के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसका रीमेक एस.राधा कृष्ण और हसीन क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित होगा। यह अगले साल तक प्रदर्शित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493