हैदराबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पटोला किश्ता रेड्डी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वह तेलंगाना में मेडक जिले के नारायणखेड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
चार बार विधायक रहे किश्ता रेड्डी विधानसभा की लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष थे।
उनके पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए नारायणखेड़ ले जाया गया है।
मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक शोक संदेश में रेड्डी को एक विधायक व पीएसी के अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवा को याद किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने विधायक के निधन पर शोक जताया।
dharmpath.com dharmpath