नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत की यह कहते हुए सराहना कि उनकी पार्टी में लोगों का यह भरोसा ‘सुखद और आनंददायक’ है।
नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा को कांग्रेस से आगे दिखाए जाने पर मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “लोगों का भाजपा पर कायम भरोसा सुखद और आनंददायक है।”
उन्होंने लिखा, “हम 125 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के निकाय चुनाव में जीत के बाद बेंगुलरू के चुनावी नतीजे ‘भाजपा के लिए जीत की एक हैट्रिक है।’
उन्होंने लिखा, “यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है।”
मोदी ने लिखा, “तुम्हारा धन्यवाद बेंगलुरू! इतने अच्छे नतीजों के लिए कर्नाटक के लोगों और कर्नाटक के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मेरा आभार।”
dharmpath.com dharmpath