भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार सुबह हल्की घटा छाई रही। बदली छाने और हवा न चलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिन में राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया है, यही वजह है कि तापमान, उमस और गर्मी बढ़ गई है। बुधवार सुबह बदली छाई रही, जिसने उमस बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद और शहडोल संभाग के अलावा बडवानी, धार, अलिराजपुर एवं सतना में बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 27.3 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, इंदौर में 31.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री और जबलपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath