चीन के राष्ट्रीय पेट्रोलियम निगम के योजना उप प्रबंधक ली हुआकी ने बताया कि इस क्षेत्र में वर्ष 2013 में गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिसके जरिए 1.6 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति दक्षिण शिंजियांग के 42 काउंटी में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाली विभिन्न जनजातियों को की जाती है।
उन्होंने कहा कि 2,424 किलोमीटर क्षेत्र में बिछी पाइपलाइन के जरिए हर रोज औसतन 17 लाख घन मीटर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है, जबकि ठंड के मौसम में यह मात्रा तीस लाख घन मीटर प्रतिदिन तक पहुंच जाती है।
तारिम बेसिन में रहने वाले लोग रसोई और कमरे को गर्म रखने के लिए पहले लकड़ियों और कोयले का इस्तेमाल करते थे। दक्षिण शिंजियांग के होतान शहर स्वच्छ ऊर्जा दैनिक जरूरतों के लिए स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल करने वाला पहला शहर बना।
शिंजियांग में तीन गैस पाइपलाइनों तारिम, जुंग्गार और तुहा के बिछने के बाद 2004 से यहां प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू की गई।
dharmpath.com dharmpath