मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने निर्देशक रोहित शेट्टी और कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फराह खान के साथ सेल्फी ली। वर्तमान में वह फिल्म ‘दिलवाले’ के गाने को शूट करने के लिए आइसलैंड में हैं।

शाहरुख ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सेल्फी साझा की और लिखा, “मेरे अगल बगल फिल्मों की जान रोहित शेट्टी और फराह खान।”
तस्वीर में दो निर्देशकों के बीच ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता नजर आ रहे हैं।
शाहरुख और रोहित सनग्लासेस में हैं, जबकि फराह ऊनी टोपी पहने हुए हैं और सभी कैमरे की ओर देख रहे हैं।
शाहरुख और काजोल 2010 में ‘माई नेम इज खान’ के बाद नजर आएंगे। वह आइसलैंड में एक गाने का शूट करेंगे। जो फराह खान द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा।
फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। इसमें वरुण धवन, कृति सैनन, बोमन ईरानी और विनोद खन्ना प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath