शिक्षिका के डांटने पर छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

मेरठ, 26 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। शिक्षिका के डांटे जाने पर आर्मी स्कूल की छात्रा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ, 26 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। शिक्षिका के डांटे जाने पर आर्मी स्कूल की छात्रा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी हरिनगर निवासी यशवीर नोएडा स्थित गेल कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी नेहा कैंट स्थित आर्मी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्र है। आरोप है कि स्कूल में कंप्यूटर की शिक्षिका गत कई दिनों से उसे किसी न किसी बात पर डांट रही थीं। सोमवार को शिक्षिका ने उसे फिर डांटा और स्कूल से उसका नाम काटने की चेतावनी दी।

जानकारी के मुताबिक स्कूल से लौटने के बाद वह काफी देर तक गुमसुम रही। रात में उसने जहर खा लिया। छोटे भाई लवनीश ने जब बहन के मुंह से झाग निकलता देखा तो परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने छात्रा को सरधना रोड स्थित आशुतोष नर्सिग होम में आईसीयू में भर्ती कराया। उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493