श्रीनगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ अब भी जारी है।
भारतीय जवानों ने बुधवार दोपहर नौगाम सेक्टर की टूट मार गली में एक आतंकवादी समूह को देखा, जो पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसा था। जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राफियाबाद के जंगलों में चार से पांच आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना है। अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं और फिलहाल मुठभेड़ जारी है।”
dharmpath.com dharmpath