बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पोलैंड की अनीता लोडारजिक ने गुरुवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की हैमर थ्रो स्पर्धा में नए चैम्पियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
अनीता ने बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में हुए फाइनल में चौथे प्रयास में 80.85 मीटर हैमर फेका। तीसरे प्रयास में 80.27 मीटर हैमर फेककर अनीता ने नया चैम्पियनशिप रिकार्ड बनाया था और अगले ही प्रयास में उसे तोड़ भी दिया।
बर्लिन में पहला, दाएगू में पांचवां और मास्को में दूसरा स्थान पाने वाली अनीता अब इस स्पर्धा का विश्व रिकार्ड, वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड और चैम्पियनशिप रिकार्ड अनीता के नाम हो गया है। अनीता ने लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था।
अनीता ने इसी साल 1 अगस्त को 81.08 मीटर के साथ नया विश्व रिकार्ड कायम किया था। उनसे पहले चैम्पियनशिप रिकार्ड रूस की तातियाना बी. के नाम था। तातियाना ने 78.80 मीटर के साथ मास्को में यह रिकार्ड बनाया था।
बहरहाल, इस स्पर्धा का रजत चीन की वेनजियू झांग ने जीता। झांग ने 76.33 मीटर के साथ दूसरा स्थान पाया जबकि फ्रांस की एलेजेंड्रा तावेरनियर ने 74.02 मीटर के साथ कांस्य जीता। झांग ने इस सत्र में अपनी अब तक की सबसे अधिक दूरी नापी।
dharmpath.com dharmpath