सूरज आज जो भी हैं, सलमान की वजह से : जरीना वहाब

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सूरज पंचोली की मां, अभिनेत्री जरीना वहाब ने कहा कि उनके बेटे ने अपनी जिंदगी में जो किया है उसके श्रेय का हकदार एकमात्र सलमान खान हैं।

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सूरज पंचोली की मां, अभिनेत्री जरीना वहाब ने कहा कि उनके बेटे ने अपनी जिंदगी में जो किया है उसके श्रेय का हकदार एकमात्र सलमान खान हैं।

सूरज फिल्म ‘हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जो सुभाष घई द्वारा निर्देशित सफल फिल्म की रीमेक है। यह सलमान द्वारा सह-निर्मित है।

जरीना ने स्टारडस्ट पत्रिका के सितंबर अंक के कवर लॉन्च पर कहा, “बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इसका श्रेय सलमान को जाता है। मेरी मां हमेशा कहती थीं कि जब भी जीवन में कोई कठिनाई होती है, भगवान से इसके लिए शिकायत नहीं करनी चाहिए। वह किसी रास्ते आपको वापस देता है। इसी प्रकार वापसी के रूप में सलमान खान मिले हैं। मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि वो (सूरज) जो भी है सलमान की वजह से है। मैं उनकी आभारी हूं।”

जरीना ने कवर को ‘शानदार’ कहा। कवर पेज पर सलमान और सूरज हैं। उन्होंने कवर पेज पर भी कहा कि सलमान सूरज से ज्यादा बेहतर लग रहे हैं।

जब जरीना से पूछा गया कि वह अपने बेटे की पहली फिल्म के उत्साहित हैं? तो उन्होंने इसका ‘हां’ में जवाब दिया।

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ‘हीरो’ 11 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493