शीना हत्याकांड : मुंबई पुलिस की हिरासत में भेजे गए खन्ना

कोलकाता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना को यहां की एक अदालत ने मुंबई पुलिस को पांच दिनों की रिमांड पर सौंप दिया। उनपर शीना की हत्या का आरोप है।

कोलकाता के कारोबारी खन्ना को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले मुंबई में इंद्राणी को गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया दिग्गज (सीईओ) पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी पर साल 2012 में शीना की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने का मामला दर्ज किया गया है।

अलीपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने खन्ना की जमानत याचिका को खारिज करते हुए पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दे दी और एक सितंबर तक खन्ना को मुंबई की एक अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

खन्ना को जमानत देने पर जोर देते हुए उनके वकील ने तर्क दिया कि वे एक स्थापित कारोबारी हैं और भागेंगे नहीं। साथ ही वह मामले की जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे।

वहीं, अभियोजन पक्ष ने खन्ना की जमानत का विरोध करते हुए दावा किया कि खन्ना हत्या में शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493