ओडिशा में एक करोड़ से अधिक अशिक्षित

भुवनेश्वर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा में अशिक्षित लोगों की संख्या एक करोड़ से अधिक है। राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री देबी प्रसाद मिश्रा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

2011 की जनगणना के मुताबिक ओडिशा की जनसंख्या 4.2 करोड़ है।

राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दिलीप रे के सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा कि ओडिशा में 1.01 करोड़ लोग अशिक्षित हैं। इनमें 32.72 लाख पुरुष और 69.27 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अशिक्षित लोगों में 28.96 लाख अनुसूचित जाति के और 53.73 लाख लोग अनुसूचित जनजाति के हैं। राज्य की कुल अशिक्षित आबादी में 81 फीसदी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षर भारत योजना के तहत राज्य सरकार ने 19 जिलों में 27.77 लाख महिलाओं को शिक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मिश्रा ने बताया कि राज्य के 62,624 स्कूलों में दोपहर का भोजन दिया जा रहा है। बीते चार साल में इस पर 2969 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493