मध्य प्रदेश में हल्की बदली ने उमस से राहत दिलाई

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर हल्की बदली छाने से शुक्रवार सुबह राहत भरी रही। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर सामान्य बारिश के आसार जताए हैं।

राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बदली देखी गई। हवाओं ने उमस से राहत दिलाई। बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, इंदौर एवं सागर संभाग में कहीं कहीं बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर सामान्य बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, इंदौर में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 27.1 डिग्री और जबलपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.8 डिग्री और जबलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493