बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के संदीप कुमार और मनीष सिंह विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयश्पि में शनिवार को होने वाली 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
इस रेस में कुल 54 धावक हिस्सा लेंगे।
इस सीजन में संदीप और मनीष का यह पहला बड़ा आयोजन होगा। अब तक सीजन का उनका सबसे अच्छा समय दर्ज नहीं हो सका है।
वैसे संदीप का करियर बेस्ट टाइम 3 घंटा 56.22 मिनट है जबकि मनीष ने 4 घंटा 2 मिनट आठ सेकेंड में रेस पूरी की है।
संदीप ने दो साल पहले मास्को में हिस्सा लिया था। वह हालांकि रेस पूरी नहीं कर सके थे। वह अयोग्य करार दिए गए थे।
मास्को में भारत के बसंत बहादुर राणा 33वें स्थान पर रहे थे। आयरलैंड के राबर्ट हेफरनान ने वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड (3 घंटा 37 मिनट 56 सेकेंड) के साथ स्वर्ण जीता था।
dharmpath.com dharmpath