स्क्रिप्ट नहीं, कहानी सुनाने वाले को चुनता हूं : रोनित

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि वह अब फिल्मों की दुनिया में सीमित काम ही करते हैं। दरअसल, वह स्क्रिप्ट नहीं, कहानी सुनाने वाले को चुनते हैं।

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि वह अब फिल्मों की दुनिया में सीमित काम ही करते हैं। दरअसल, वह स्क्रिप्ट नहीं, कहानी सुनाने वाले को चुनते हैं।

रोनित ने यहां रियलिटी शो ‘डील और नो डील’ के शुभारंभ पर कहा, “मैं मुश्किल से एक साल में एक फिल्म करता हूं। कहा जा सकता है कि पांच सालों में छह से साथ फिल्में करता हूं। मैं स्क्रिप्ट नहीं चुनता हूं, बल्कि कहानी सुनाने वाले को चुनता हूं।”

टेलीविज शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रोनित को मिहिर विरानी के रूप में काफी सफलता मिली।

इसके बाद वह शो ‘अदालत’ और ‘इतना करो ना मुझसे प्यार’ में नजर आए। इसके साथ फिल्म ‘उड़ान’ और ‘अग्ली’ में उनके प्रदर्शन की भी काफी सराहना हुई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493