ग्वालियर में भाई-बहन की हत्या

ग्वालियर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भाई-बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भाई-बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को गिजोरा निवासी भीकम सिंह अपनी बहन जलदेवी और भांजे को रक्षाबंधन के मौके पर मेहगांव से लेकर गांव लौट रहा था, तभी गिजोरा के जंगल में कुछ लोगों ने तीनों को घेरकर हमला बोल दिया। घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण योगेश्वर शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि भीकम और जलदेवी के शव शुक्रवार को जंगल से बरामद किए गए। दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जबकि भीकम का भांजा मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

भीकम के परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों ने रंजिशन हत्या की है। वहीं पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493