नीतीश ने पेड़ को बांधी राखी

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रक्षा बंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए पेड़ को राखी बांधी, साथ ही उन्होंने बिहार की हरियाली की रक्षा करने का आग्रह किया।

नीतीश कुमार ने यहां राजधानी वाटिका के पेड़ को राखी बांधने के बाद कहा, “लोगों को अधिक पेड़ लगाने के लिए आगे आना चाहिए और स्वस्थ वातावरण के लिए उनकी रक्षा करनी चाहिए।”

सफेद रंग का सूती कुर्ता-पायजामा पहने हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं लोगों से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ को राखी बांधी है। यह पृथ्वी और मनुष्य को बचाने की एक नई शुरुआत है।”

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने पेड़ों की मदद करने और राज्य में हरियाली बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इस अवसर पर सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड के कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों और स्कूली बच्चों सहित कई लोग उपस्थित थे।

कुछ साल पहले नीतीश ने एक दशक में 35 प्रतिशत से पांच गुना, राज्य के वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हरित अभियान की शुरुआत की थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में करीब 9 प्रतिशत वन क्षेत्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493