बिहार में हल्की बारिश, मौसम खुशनुमा

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार तड़के हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बन गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर और पूर्णिया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री तथा गया में न्यूनतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को पटना और गया में अधिकतम तापमान 34़ 4 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर और पूर्णिया में 30़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 4़ 90 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 0़ 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493