कोलंबो टेस्ट : भारत को चायकाल तक 345 रनों की बढ़त (लीड-1)

कोलंबो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 234 रन बनाकर श्रीलंका पर 345 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली।

भारतीय पारी के 68वें ओवर की दूसरी गेंद पर अमित मिश्रा (39) के आउट होने के साथ ही चायकाल की घोषणा हुई। मिश्रा ने 62 गेंदों पर चार चौके लगाए। मिश्रा ने पहली पारी में भी 59 रन बनाए थे।

रविचंद्रन अश्विन 27 रनों पर नाबाद हैं। अश्विन ने 58 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं। भारत ने भोजनाकाल तक रोहित शर्मा के 50 रनों की पारी के अलावा की बदौलत पांच विकेट पर 132 रन बनाए थे।

बिन्नी भोजनकाल के बाद 49 के निजी योग पर आउट हुए। भोजनकाल तक वह 38 रनों पर नाबाद थे। नमन ओझा ने भी 11 रन बनाए थे। बिन्नी का विकेट 160 और ओझा का 179 के कुल योग पर गिरा।

बिन्नी ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे ओझा ने 35 रनों की पारी में 63 गेंदों का सामना कर चार चौके जड़े।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी के स्कोर 312 रनों के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 201 रनों पर समेट दी थी।

तीसरे दिन स्टम्प्स तक भारत ने तीन विकेट पर 21 रन बनाए थे। कप्तान विराट कोहली 21 और रोहित नाबाद लौटे थे।

कोहली का विकेट 64 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद रोहित ने बिन्नी के सहयोग से पारी को आगे बढ़ाया और पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।

इसी साझेदारी के दौरान भारत की बढ़त 200 के पार पहुंची। रोहित का विकेट भोजनकाल से ठीक पहले गिरा। रोहित 118 के कुल योग पर आउट हुए।

रोहित की विदाई के बाद नमन और बिन्नी ने भोजनकाल तक भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

श्रीलंका की ओर से नुवान प्रदीप ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि धम्मिका प्रसाद ने 64 रन देकर इतनी ही सफलता हासिल की है। एक विकेट रंगना हेराथ को मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493