बांका, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के एक बस स्टैंड से सोमवार को पुलिस ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सलियों के पास से कई हथियार और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।
बांका के पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि जिला पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) द्वारा की गई छापेमारी में बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया बस स्टैंड के पास से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पांच पिस्तौल, 20-25 लीटर पेट्रोल और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं।
सत्यप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से पांच की पहचान पप्पू यादव, अशोक तांती, मंगल सिंह, पंकज यादव और विमल राय के रूप में की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
dharmpath.com dharmpath