कन्नड़ विद्वान के हत्यारों की तलाश जारी

धारवाड़ (कर्नाटक), 31 अगस्त (आईएएनएस)। विख्यात कन्नड़ विद्वान और तर्कशास्त्री एम.एम.कलबुर्गी के हत्यारों के बारे में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सुराग के आधार पर पुलिस ने हत्यारों की तलाश तेज कर दी है।

धारवाड़ (कर्नाटक), 31 अगस्त (आईएएनएस)। विख्यात कन्नड़ विद्वान और तर्कशास्त्री एम.एम.कलबुर्गी के हत्यारों के बारे में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सुराग के आधार पर पुलिस ने हत्यारों की तलाश तेज कर दी है।

धारवाड़ के पुलिस आयुक्त रविंद्र प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “हम जल्द ही इस मामले में एक नतीजे पर पहुंचेंगे। हमारी जांच टीम को सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं।”

77 साल के कलबुर्गी की हत्या रविवार सुबह नौ बजे उनके घर पर की गई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त ए.एस.घोरी के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है।

प्रसाद ने कहा, “इलाके में स्थित एक बैंक की शाखा के सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवकों की फुटेज मिली है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार हैं और वारदात से पहले और बाद में कलबुर्गी के घर के आसपास देखे जा सकते हैं।”

हंपी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कलबुर्गी की हत्या से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के खिलाफ पूरे कर्नाटक में प्रदर्शन हुए हैं। कन्नड़ साहित्यकारों, कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने घटना की निंदा की है।

सामाजिक-धार्मिक मामलों में अपनी आजाद सोच की वजह से विवाद का सामना करने वाले कलबुर्गी पुरालेख विशेषज्ञ और प्राचीन कन्नड़ साहित्य के मर्मज्ञ माने जाते थे।

धार्मिक विश्वासों और मूर्ति पूजा पर अपने विवादास्पद बयानों की वजह से वह दक्षिणपंथी हिंदू तत्वों के निशाने पर थे। उन्हें बीते चार-पांच सालों से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अलोक मोहन ने आईएएनएस को बताया, “बीते साल कलबुर्गी के कहने पर ही उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी। वह चाहते थे कि साहित्य और सामाजिक मामलों में सार्वजनिक व्यक्ति होने की वजह से लोगों को उनसे मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

यहां केसीडी कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में लोग कलबुर्गी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493