प्रधानमंत्री चंडीगढ़ हवाईअड्डे की इमारत का उद्घाटन करेंगे

चंडीगढ़, 31 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे।

चंडीगढ़ प्रशासन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा कि उद्घाटन के बाद भी हवाईअड्डे की नई इमारत से घरेलू उड़ानों का ही संचालन होगा, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए आवश्यक मंजूरियां अभी केंद्र सरकार के मंत्रालयों से नहीं मिल पाई हैं।

यह नई इमारत चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली कस्बे में स्थित है।

चंडीगढ़ हवाईअड्डा एक सैन्य हवाईअड्डा है और भारतीय वायुसेना के नियंत्रण में है। मौजूदा समय में चंडीगढ़ की तरफ इसका एक घरेलू टर्मिनल है।

प्रवक्ता ने कहा कि मोदी उसी दिन सेक्टर 63 में एक आवासीय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और कुछ लाभार्थियों को कब्जा पत्र और घरों की चाबियां सौंपेंगे।

मोदी उसी दिन यहां परास्नातक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493