वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने सोमवार को घोषणा की कि उसने पहली बार लातविया में दो ड्रोन तैनात किए हैं।
पेंटागन के प्रवक्ता और नेवी कैप्टन जेफ डेविस ने बताया कि सप्ताहांत के दौरान लातविया के लीलवाडरे हवाई अड्डे पर 70 वायुसैनिक कर्मियों सहित दो खुफिया ड्रोन को सहयोगी प्रशिक्षण सत्र के लिए तैनात किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डेविस ने संवाददाताओं को बताया, “विमान और कर्मियों की अस्थाई तैनाती योग्यता और क्षमता के परीक्षण के लिए है। इसके अलावा हम अपने लातविया के सहयोगियों, नाटो सहयोगियों और यूरोपीय सहयोगियों को आश्वस्त भी करना चाहते हैं कि हम क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध हैं।”
यूरोपीय सहयोगियों को आश्वस्त करने की दिशा में अमेरिका ड्रोन और कर्मियों की तैनाती सितंबर के मध्य तक जारी रखेगा। इस पहल के माध्यम से अमेरिका अपने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगियों की उस संभावित खतरे के खिलाफ मदद पहुंचाना चाहता है, जिसे वह क्षेत्र में रूस के बढ़ते दबदबे के रूप में देखता है।
dharmpath.com dharmpath