शिमला, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को एक निजी बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य 12 घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या में इजाफे की संभावना है।
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि शिमला से लगभग 180 किमी दूर बस सड़क से नीचे फिसल गई। दुर्घटना नाथपा के समीप उस समय हुई, जब बस रेकोंग पेओ से रामपुर कस्बे की ओर जा रही थी।
dharmpath.com dharmpath