श्रीनगर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के एक गांव में बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ अब भी जारी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लडूरा (रफियाबाद) गांव में हुई मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया।
अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों को रफियाबाद गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद गांव की घेरेबंदी की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “गोलीबारी अब भी जारी है।”
dharmpath.com dharmpath