चीनी नाविक गुओ चुआन आर्कटिक चुनौती के लिए तैयार

चुआन और उनका अंतर्राष्ट्रीय दल रविवार को रूस के मरमंस्क बंदरगाह पर पहुंच चुका है, जहां से वे आर्कटिक महासागर की यात्रा पर रवाना होंगे।

चुआन के दल में चार कुशल नाविक भी हैं। बोरिस हरमन उनके दल के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं और वर्तमान में जर्मनी के सबसे कुशल नाविकों में से हैं। जोचेन क्रैउथ और क्वेंटीन मोनेगाएर फ्रांस से हैं और दोनों ही अनुभवी नाविक हैं। इसके अलावा रूस के सर्गेई निजोव्त्सेव और जर्मनी के टिम फ्रैंक भी चुआन के यात्रा दल में शामिल हैं।

चुआन और उनके दल के यात्री बिना रुके 3,300 समुद्री मील की यात्रा में प्रतिकूल मौसम और बर्फ की चट्टान का सामना करते हुए आर्कटिक महासागर को पार करेंगे।

चुआन ने कहा कि यह प्रयास सिर्फ नया विश्व कीर्तिमान कायम करने के लिए नहीं है, बल्कि शांति और खेल-भावना को दर्शाने के लिए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493