उप्र : टैंक की सफाई करते समय डूबने से 4 की मौत

रामपुर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के रेडिको खेतान शराब फैक्ट्री में टैंक की सफाई के दौरान सात मजदूर दलदल में डूब गए जिनमें से चार की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मजदूर फैक्ट्री में लगे 8 मीटर ऊंचे बायोगैस टैंक की सफाई कर रहे थे। मृतकों की पहचान निर्मल, पप्पू सुन्दर और नासिर के रूप में गई है।

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन्स थानक्षेत्र में शराब फैक्ट्री में बुधवार सुबह सात मजदूरों को टैंक की सफाई में लगाया गया था। जिसमें से सातों मजदूर टैंक के दलदल में फंसकर डूबने लगे।

आनन फानन में फायरबिग्रेड को बुलाकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक चार मजदूरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493