‘अफगान जलेबी’ की सफलता से प्रीतम गदगद

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। संगीतकार प्रीतम लोगों की सराहना मिलने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल, कबीर खान की फिल्म ‘फैंटम’ में उनके संगीत ‘अफगान जलेबी’ को ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। इस वीडियो में न तो कैटरीना का डांस है और न ही यह फिल्म के प्रचार के लिए है।

यूट्यूब पर इस गीत का वीडियो देखने वालों की संख्या करीब 13 लाख के करीब पहुंच गई है।

प्रीतम द्वारा रचित और पाकिस्तानी गायक असरार द्वारा गुनगुनाए गीत में कैटरीना कैफ हैं। कैट फिल्म में सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका में हैं।

ईमेल साक्षात्कार में उन्होंने आईएएनएस को बताया, “हां ‘अफगान जलेबी’ को करीब 13 लाख प्रतिक्रियाएं मिली हैं। यह एक्शन फिल्म है, इसलिए गीत पहले प्रचार के लिए नहीं है और वीडियो में कैटरीना का डांस तक नहीं है, क्योंकि फिल्म के अनुसार किरदार में प्रतिबंध है, इसलिए इतना काफी है।”

यह फिल्म ‘फैंटम’ वैश्विक आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। यह ‘मुंबई एवेंजर्स’ नामक उपन्यास का रूपांतरण है और यह मुंबई 26/11 आतंवादी हमले पर आधारित है।

यह 28 अगस्त को प्रदर्शित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493