नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के चांदनी महल इलाके में कथित तौर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद नावेद के रूप में हुई है। नावेद की महिला से दोस्ती फरवरी में एक मोबाइल मरम्मत की दुकान पर हुई, जहां दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके तुरंत बाद उसने महिला के जन्मदिन पर उसे बाहर डिनर के लिए कहा और उसे रेस्टोरेंट के में लॉज जाने के लिए मनाया, जहां कथित तौर पर उसने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
कथित तौर पर नावेद ने महिला को वीडियो क्लिप इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी बताया कि इसके बाद उससे पैसे ऐंठना शुरू कर दिए। नावेद ने महिला से अपने दोस्त के पास जाने के लिए कहा, जिसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को अभी तक आरोपी के पास से कोई अश्लील वीडियो क्लिप नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath