जानकारी के मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर कृष्ण, जयवीर व एक महिला बाइक से जा रहे थे। जीटी रोड पर केमिकल फैक्ट्री के निकट तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में घायल कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जयवीर व महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे में मारे गए कृष्ण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath