लखनऊ, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, झांसी का 22.1 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath