अमेरिकी ओपन : फेडरर, वावरिका, और मरे चौथे दौर में पहुंचे

न्यूयार्क, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर, स्टानसिलास वावरिंका और ब्रिटेन के एंडी मरे यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर की ओर बढ़ गए हैं।

फेडरर ने शनिवार को एकल वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में फिलिप कोलश्राइबर को 6-3, 6-4, 6-4 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश किया।

17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके टेनिस खिलाड़ी फेडरर का मुकाबला अब चौथे दौर में अमेरिका के जॉन इसनर से होगा।

इस टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने ब्राजील के थोमाज बैलुसी को 6-3, 6-2, 7-5 से हराकर पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में प्रवेश किया और इस दौर में उनका सामना 14वीं वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।

स्विट्जरलैंड के चौथी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बेल्जियम के रुबेन बेमेल्मांस को 6-3, 7-6(5), 6-4 से सीधे सटों से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया और अब उनका सामना अमेरिका के डोनाल्ड यंग से होगा।

अमेरिकी ओपन के महिला वर्ग में विश्व के दूसरे स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने अमेरिका की शेल्बी रोजर्स को 6-2, 6-3 से मात देकर चौथे दौर की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493