नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों में खलनायकी करने वाले गोविंद नामदेव अब आगामी फिल्म ‘चापेकर ब्रदर्स’ में बाल गंगाधर तिलक की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाते हुए गर्व महसूस किया।
गोविंद ने मुंबई से टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “मुझे अलग किरदार मिला। तिलक का किरदार निभाने पर मुझे गर्व महसूस हुआ और जब भी मैंने महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे ऐतिहासिक पात्र किए हैं तो मेरी परिपक्वता में सुधार हुआ है। मुझे शिक्षा मिली। मुझे इस फिल्म को करने के बाद संतुष्टि महसूस हुई।”
वहीं फिल्म की शूटिंग पर अनुभव के बारे में पूछे जाने पर ‘सिंघम 2’ के अभिनेता ने कहा, “निर्देशक कुमार पांडेय ने अच्छा काम किया है, क्षेत्र में उनके नए होने की वजह से मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।”
उन्होंने बताया, “शूटिग लगभग पूरी हो गई है। मैंने सुझाव भी दिए और फिर किरदारों में सुधार हुआ। फिल्म जनवरी में प्रदर्शित हो सकती है।”
भारत की आजादी की लड़ाई की बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उस समय लोगों में बहुत कुछ करने का उत्साह था।
उन्होंने बताया, “उस समय लोगों को जीवन में बहुत कुछ खास करने का उत्साह था।”
गोविंद नामदेव की आगामी परियोजना भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना हजारे के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath