लॉस एंजेलिस, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल रोजी हंटिंगटन-व्हाइटली की जिंदगी तब बालों को रंगने वाले खिजाब की वजह से खराब हो गई, जब उन्होंने खिजाब की मदद से बालों को सुंदर बनाने की कोशिश की।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 28 वर्षीया रोजी जब किशोरी थीं, तो अपने बालों को रंगने के लिए बेताब थीं, लेकिन उनका यह फैसला जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुआ।
रोजी ने बताया, “जब मैं 14 साल की थी, मैंने जिद करके अपनी मां से बालों को रंगने वाले खिजाब और हेयर ब्रश खरीदवाए। लेकिन मुझे लेने के देने पड़ गए और मुझे याद है कि मैं बाथरूम के फर्श पर लोटते हुए अपनी मां पर चिल्ला रही थी कि आपने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।”
रोजी ने बताया, “14 साल की उम्र में मेरे लिए तो वह पल ऐसा था जैसे मेरी जिंदगी का सबसे बुरा पल हो। हमने खिजाब के 10 पैकेट खरीदे थे। मेरे बाल उससे अजीब से लाल रंग के और खराब हो गए थे। फिर मैंने पूरे एक साल तक कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई थी।”
dharmpath.com dharmpath