फेब्रेगास ने कोस्टा को बताया बेहतरीन स्ट्राइकर

लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी और स्पेन की राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर सेस्क फेब्रेगास ने अपने साथी खिलाड़ी डियागो कोस्टा की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन स्ट्राइकर बताया।

ब्राजील में जन्मे कोस्टा के पास स्पेन की नागरिकता भी है और वह ब्राजील के साथ न खेलकर स्पेन की टीम से खेलते हैं और उन्हें यूरोपियन चैम्पियनशिप का एक स्टार माना जाता था। लेकिन विसेंट डेल बास्क की टीम के लिए वह सही साबित नहीं हुए।

कोस्टा ने उम्मीद को न छोड़ते हुए एक बार फिर शनिवार को खेल में वापसी की लेकिन वह नाकाम रहे। स्पेन ने यूरोपियन चैम्पियनशिप क्वालीफायर में स्लोवाकिया को 2-0 से हराया।

फेब्रेगास ने हालांकि 26 वर्षीय फारवर्ड खिलाड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि बहुत सा अच्छा काम नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि कोस्टा एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और पिछले सत्र में उन्होंने 20 गोल दागे थे और शनिवार को उन्होंने टीम के लिए एक पेनाल्टी हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493