अमेरिकी ओपन : क्वार्टर फाइनल में सेरेना के सामने होंगी बड़ी बहन वीनस (लीड-1)

न्यूयार्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका की सेरेना विलियम्स साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी बड़ी बहन वीनस का सामना करेंगी।

विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल खिलाड़ी सेरेना ने अपने ही देश की मेडिसन कीज को हराते हुए अंतिम-8 दौैर में जगह बनाई है। सेरेना ने कीज को 6-3, 6-3 से हराया।

सेरेना ने विश्व की 19वीं वरीयता प्राप्त कीज के खिलाफ 68 मिनट में जीत हासिल की।

सेरेना और वीनस के बीच अब तक कुल 26 बार भिड़ंत हुई है, जिनमें से 15 बार सेरेना विजयी रही हैं जबकि 11 बार बड़ी बहन ने बाजी मारी है। अभी हाल ही में विंबलडन में सेरेना ने अपनी बड़ी बहन को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

वीनस ने चौथे दौर में इस्तोनिया की एनेट कोंटावेट को 6-2, 6-1 से हराते हुए सेरेना से भिड़ने का अधिकार हासिल किया है।

इटली की रोबर्टा विंसी भी अंतिम-8 दौर में पहुंच गई हैं। 23वीं वरीयता प्राप्त विंसी को वॉकओवर मिला। उनका सामना कनाडा की इयूजिन बुचार्ड से होना था लेकिन बुचार्ड मुकाबले के लिए नहीं आ सकीं।

मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को बुचार्ड चेंजिंग रूम में गिर गई थीं, जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आई है। इसी कारण बुचार्ड ने एकल और युगल मुकाबलों से अपना नाम वापस ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493