काबुल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में एक आतंकवादी हमले में छह सैनिकों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं।
‘टोलो न्यूज’ के अनुसार, प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद हाशिम नूरजई ने बताया कि आतंकवादियों ने रविवार को प्रांत के खासरूद जिले में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया, जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई और अन्य तीन सैनिक घायल हो गए।
फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath