कोंकण रेलवे 3 हॉलीडे स्पेशल गाड़ी चलाएगा

पणजी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक को जोड़ने वाली कोंकण रेलवे अगले सप्ताह गणेश चतुर्थी पर यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को देखते हुए तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा।

कोंकण रेलवे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ये तीन रेलगाड़ियां हैं – 00118/00117 रत्नागिरि-वसई रोड-रत्नागिरि विशेष रेलगाड़ी (रिजव्र्ड एक्सप्रेस), 00112 /00111 मडगांव-वसई रोड-मडगांव विशेष रेलगाड़ी (रिजव्र्ड एक्सप्रेस) और 00115/00116 वसई रोड-मंगलोर-वसई रोड विशेष रेलगाड़ी (रिजव्र्ड एक्सप्रेस)।

बयान में कहा गया है, “सभी रेलगाड़ियों में 18 डिब्बे होंगे। इनका संचालन गणेश चतुर्थी त्योहार के दौरान होगा।”

त्योहार 17 सितंबर को शुरू होगा। इस अवसर पर कोंकण क्षेत्र के लाखों लोग शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों से अपने घर लौटते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493