बैंकॉक, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष गैर पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी अदिती अशोक ने मंगलवार को 81वें सिंघा थाईलैंड एमैच्योर चैम्पियनशिप के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
बेंगलुरू की अदिती ने पहले ही होल पर बर्डी के साथ पहले राउंड की शुरुआत की और एक अंडर 71 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं।
अदिती ने छठे और 13वें होल पर मिलाकर कुल तीन बर्डी लगाए, हालांकि चौथे और 17वें होल पर वह बोगी लगा बैठीं।
पुरुष वर्ग में वहीं थाईलैंड में ही जन्मे तथा टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश पाने वाले समर्थ द्विवेदी भारत के सर्वोच्च स्कोरर खिलाड़ी रहे।
समर्थ ने पांच ओवर 77 के स्कोर के साथ 30वां स्थान हासिल किया। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में जयबीर सिंह, हेमेंद्र चौधरी, सेहर अटवाल और अनीशा पादुकोण क्रमश: 62वें, 63वें, 32वें और 37वें स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग में थाईलैंड के नापोंग स्रीप्रासित दो अंडर 70 का स्कोर कर शीर्ष पर रहे।
dharmpath.com dharmpath