लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की राजधानी में एलर्जी के कारण एक ग्राहक की मौत के बाद एक भारतीय रेस्तरां मालिक पर हत्या का आरोप तय किया गया है।
समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ की सोमवार की एक रपट के मुताबिक, उत्तरी यॉर्कशायर के इजिंगवोल्ड स्थित इंडियन गार्डेन रेस्तरां में जनवरी 2014 में ग्राहक पॉल विल्सन की मौत को लेकर रेस्तरां मालिक मोहम्मद जमान को हत्या का आरोपी बनाया गया था।
जमान पर घोर लापरवाही तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र बनाकर कानून को गुमराह करने का आरोप तय किया गया था।
उसे खाद्य सुरक्षा अपराध तथा एक आव्रजन अपराध का दोषी ठहराया गया।
अदालत से कहा गया कि मामले में पैथोलॉजी, फूड हायजीन, क्लीनिकल मेडिसिन तथा अकाउंटेंसी के कई विशेषज्ञ गवाहों की जरूरत है, जिसके बाद जमान को जमानत दे दी गई।
अगले साल 25 अप्रैल से वह मुकदमे का सामना करेगा।
dharmpath.com dharmpath