नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण का मतदान 12 अक्टूबर को, जबकि अंतिम चरण का मतदान पांच नवंबर को होगा।
मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने यहां कहा, “आदर्श आचार संहित तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।”
कुल 243 सदस्यों वाले बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान का प्रथम चरण 12 अक्टूबर, दूसरा चरण 16 अक्टूबर, तीसरा चरण 28 अक्टूबर, चौथा चरण एक नवंबर, जबकि पांचवां और अंतिम चरण पांच नवंबर को संपन्न होगा।
dharmpath.com dharmpath