इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोरर बनने का मेरा सपना सच हुआ : रूनी

लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान वेन रूनी ने कहा है कि इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने के बॉबी चार्लटन के रिकॉर्ड को तोड़ना उनके लिए किसी सपने के सच होने सरीखा है।

उल्लेखनीय है कि रूनी ने मंगलवार को बेंब्ले स्टेडियम में स्विट्जरलैंड के खिलाफ हुए यूरो-2016 क्वालीफायर मुकाबले में इंग्लैंड के लिए अपना 50वां गोल करते ही चार्लटन का 45 वर्ष पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

इंग्लैंड यह मैच 2-0 से जीतने में सफल रहा।

बीबीसी के रेडियो चैनल ‘बीबीसी रेडियो 5’ ने मैच के काद रूनी के हवाले से कहा, “यह एक शानदार अहसास है। मैं पिछले कुछ मैचों से लगातार इस रिकॉर्ड के नजदीक आ रहा था और अब मेरा सपना सच हो गया। उम्मीद है आगे भी गोल करना बंद नहीं होगा।”

रूनी ने कहा, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए खास रात है। खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाने के बाद मुझसे कहा कि यह किसी समारोह जैसा था, क्योंकि भीड़ के बीच से अनगिनत फोन के कैमरों के फ्लैश चमक रहे थे।”

इंग्लैंड के लिए इतिहास रचने के बाद ड्रेसिग रूम में लौटे रूनी को मैनेजर रॉय हॉजसन ने इंग्लैंड की एक स्मारिका शर्ट भेंट की और रूनी ने अपने साथी खिलाड़ियों को संबोधित किया।

रूनी ने कहा, “इस तरह की रातें आप कभी नहीं भूलते। आप जब इतिहास रचते हैं तो उसका अहसास शानदार होता है। टीम मैनेजर और खिलाड़ियों की ओर से यह शर्ट भेंट में पाकर मैं बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493