बंगाल में अमेरिकी युवक का शव बरामद

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के सेवोक इलाके में बुधवार से लापता एक 22 वर्षीय अमेरिकी युवक का शव गुरुवार को एक झरने से बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकरी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्य प्रताप यादव ने मीडिया को बताया कि फ्लोरिडा निवासी लमर फॉक शहर में पिछले एक वर्ष से स्वयंसेवा के लिए रह रहे थे और कालिमपोंग प्रखंड में पर्वत यात्रा के लिए गए थे।

अपने मित्र ई. एम. फेल्प्स के साथ पर्वत यात्रा पर गए फॉक ने कोरोनेशन पुल के नजदीक झरने की तलहटी में अपना स्कूटर खड़ा किया और पहाड़ पर चढ़ने लगे।

यादव ने बताया, “फेल्प्स के अनुसार, फॉक इस दौरान फिसल कर झरने में गिर गया और तेज बहाव के साथ बह गया। फेल्प्स ने कैलिमपोंग पुलिस थाने के अधीन आने वाले मोंगपोंग पुलिस कैम्प को बुधवार को रात 8.0 बजे घटना की सूचना दी।”

सूचना मिलते ही फॉक की खोजबीन के लिए बचाव दल और पुलिसकर्मियों के भेज दिया गया। गुरूवार को फॉक का शव झरने में एक पत्थर के नीचे अटका मिला।

यादव ने कहा कि अमेरिकी दूतावास को घटना की जानकारी दे दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493