पर्थ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी आस्ट्रेलिया की राज्य संसद में गुरुवार को एक विधेयक पारित कर आदिवासी समुदाय को पश्चिमी आस्ट्रेलिया राज्य के संरक्षक और आदि नागरिक के रूप में मान्यता दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सांसद जोसी फेरर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विधेयक पारित हो गया। उन्होंने कहा कि अब इससे आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को अपने हितों को अभिव्यक्त करने के लिए एक मंच मिलेगा।
फेरर ने कहा, “इससे उन्हें इस बारे में सुरक्षा मिलेगी कि वे हैं कौन और कैसे वे देश में तमाम नीतियों के साथ संबद्ध हैं।”
पश्चिमी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कोलिन बार्नेट ने कहा कि आस्ट्रेलिया के आदिम निवासियों की संवैधानिक मान्यता लंबे समय से लटकी हुई थी। यह पहले ही मिल जानी चाहिए थी।
पश्चिम आस्ट्रेलिया मूल निवासियों को आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाला आखिरी आस्ट्रेलियाई राज्य है।
अब विधेयक को शाही मंजूरी के लिए पश्चिमी आस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल के सामने पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath