बॉलीवुड की खातिर संगीत निर्देशन में उतर रहा हूं : डीजे अकील

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘कजरारे’, ‘दर्द-ए-डिस्को’ और ‘लेजी लम्हे’ जैसे सुपरहिट बॉलीवुड गाने देने वाले डीजे अकील का कहना है कि हिंदी सिनेमा जगत की खातिर वह संगीत निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।

अकील ने आईएएनएस को बताया, “मैं बॉलीवुड की खातिर संगीत निर्देशन के क्षेत्र में आ रहा हूं। मेरा काम अगले साल तक आपके समक्ष होगा, क्योंकि अभी सब चीजें निर्माणाधीन हैं। मेरा मानना है कि संगीत निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखना डीजे बनने का अगला कदम है।”

भविष्य की परियोजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने टालमटोल करते हुए कहा, “मैं इस बारे में अभी बात नहीं कर सकता, क्योंकि सब कुछ गोपनीय है, लेकिन अगले साल आपको बातें पता चल जाएंगी।”

डीजे अकील सबसे पहले अपने संगीत एलबम ‘शेक इट डैडी मिक्स’ से चर्चा में आए थे, जो बेहद हिट रहा था। उन्होंने कहा कि यह पेशेवर डिस्क जॉकी (डीजे) और संगीत के लिए सुनहरा दौर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493