दीपिका बहुत मेहनती हैं : जोया मोरानी

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जोया मोरानी की फिल्म ‘भाग जॉनी’ प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की सराहना की और कहा कि उन्हें उनकी हर चीज पसंद है। वह बहुत मेहनती हैं।

जोया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “दीपिका मेरी पसंदीदा है। मुझे उनके बारे में सबकुछ पसंद है। वह हर फिल्म के साथ बेहतर हो रही हैं और वह मेहनती हैं।”

जोया ने सभी अभिनेत्रियों की तारीफ की।

उन्होंने कहा, “मुझे करिश्मा भी पसंद हैं, लेकिन हाल ही में मैंने वहीदा रहमान की आत्मकथा पढ़ी और मैंने बहुत से कुछ सीखा, जो उन्होंने किताब में लिखा।”

जोया को आखिरी बार फिल्म ‘ऑलवेज कभी कभी’ में देखा गया था। यह 2011 में प्रदर्शित हुई और अब वह फिल्म ‘भाग जॉनी’ में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा तानिया का किरदार काफी दिलचस्प है। मैंने एक्शन के साथ-साथ भावुक दृश्य भी किए। यह परिपक्व किरदार है और मैं यह कहूंगी कि निर्देशक शिवम नायर और सह-अभिनेता कुणाल खेमू ने मेरी बहुत मदद की।”

शिवम नायर द्वारा निर्देशित ‘भाग जॉनी’ में जोया मोरानी, मंदना करीमी और मानसी स्कॉट जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

यह फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493