ग्रैंड मस्जिद हादसे में मरने वाले 107 लोगों में 2 भारतीय

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वाले 107 लोगों में से दो भारतीय हैं।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्रालय की वेबसाइट पर लिखा, “जेद्दाह में भारतीय वाणिज्यदूतावास के हमारे अधिकारी शुक्रवार रात से ही घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हमें दुख के साथ बताना पड़ा रहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो भारतीयों की भी जान गई है।”

इस बयान में यह भी कहा गया कि 15 भारतीय घायल हुए हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें 11 भारत की हज समिति से हैं और चार अन्य निजी टूर ऑपरेटर हैं।”

अधिकारियों ने बयान में यह भी कहा है कि राहत अभियान के तहत 24/7 हेल्पलाइन (00966125458000/00966125496000) जारी किया गया है और टॉल फ्री नंबर (देश में तीर्थयात्रियों के लिए 8002477786) भी जारी कर दिया गया है।

सऊदी अरब के तीर्थस्थल मक्का में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने के कारण हुई दुर्घटना में 107 लोगों की मौत हो गई है और 238 घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493